राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. पति के लापता होने और उसके अपहरण की आशंका जताते हुए महिला की याचिका पर हाईकोर्ट ने लापता का पता लगाने और कॉल डिटेल जुटाने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने नाराजगी जताते कहा कि गरीब आदमी की पूछ परख है भी या नहीं? आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी सरकार की है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता की आशंका को देखते हुए पुलिस अफसरों को नोटिस जारी कर लापता रामप्रसाद की आखिरी लोकेशन पता लगाने के लिए मोबाइल नंबर ट्रेस करने, कॉल डिटेल रिकार्ड हासिल करने के निर्देश दिए हैं. याचिकाकर्ता पत्नी के वकील राजीव दुबे की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जेल में बंद देवर के ससुराल पक्ष के लोग उसके पति के अपहरण में शामिल हो सकते हैं. उनके द्वारा पति काे लगातार धमकी दी जा रही थी. केस से अलग रहने और जेल में बंद आरोपी की मदद ना करने की हिदायत भी दे रहे थे. याचिकाकर्ता की आशंका और लगाए गए आरोप को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने संबंधित सभी लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. बता दें कि जांजगीर निवासी याचिकाकर्ता महिला के पति रामप्रसाद के भाई रामनारायण ने अपनी सास की हत्या कर दी थी. हत्या के आरोप में रामनारायण जेल में बंद है. जेल में बंद भाई की केस में मदद करने रामप्रसाद लगातार कोर्ट जा रहा था. जेल में बंद भाई से मुलाकात भी कर रहा था. यह बात रामनारायण के ससुराल वालों को नागवार गुजर रही थी. ससुराल पक्ष वाले लगातार रामप्रसाद को अपने भाई के केस से अलग रहने और मदद ना करने के लिए धमका रहे थे. याचिकाकर्ता ने देवर के ससुराल वालों द्वारा पति के अपहरण के साथ ही अनहोनी की आशंका भी जताई है.
Trending
- Bilaspur-Kolkata flight: फ्लाइट में सफर करने वालों को बड़ा झटका! अब बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान पर लगा ब्रेक, जानें किस वजह से एलायंस एयर ने किया बंद – राष्ट्रवाणी
- Good News For CG GOVT Employees: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन और भत्ता में बढ़ोतरी को लेकर विष्णुदेव साय सरकार ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- Arang Murder Case: आरंग में शिक्षक शिवकुमार हत्याकांड का खुलासा, साथी शिक्षक ही निकला कातिल, इस वजह से उतारा था मौत के घाट, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के बालोद में यात्री बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 17 घायल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- किसानों की खाद के लिए चीन के भरोसे नहीं रहेगा भारत, ACFI ने बनाया गजब का रोडमैप! सरकार से मांगे ₹7,500 करोड़ – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान : नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- विशेष लेख: डिजिटल पंख: क्रेडिट बैंक और डिजीलॉकर से गढ़ी ‘कहानी बदलाव की’, पूरा हुआ ‘सेवा का संकल्प’ – राष्ट्रवाणी
- चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, समय पर हुई हृदय सर्जरी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
