राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. पति के लापता होने और उसके अपहरण की आशंका जताते हुए महिला की याचिका पर हाईकोर्ट ने लापता का पता लगाने और कॉल डिटेल जुटाने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने नाराजगी जताते कहा कि गरीब आदमी की पूछ परख है भी या नहीं? आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी सरकार की है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता की आशंका को देखते हुए पुलिस अफसरों को नोटिस जारी कर लापता रामप्रसाद की आखिरी लोकेशन पता लगाने के लिए मोबाइल नंबर ट्रेस करने, कॉल डिटेल रिकार्ड हासिल करने के निर्देश दिए हैं. याचिकाकर्ता पत्नी के वकील राजीव दुबे की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जेल में बंद देवर के ससुराल पक्ष के लोग उसके पति के अपहरण में शामिल हो सकते हैं. उनके द्वारा पति काे लगातार धमकी दी जा रही थी. केस से अलग रहने और जेल में बंद आरोपी की मदद ना करने की हिदायत भी दे रहे थे. याचिकाकर्ता की आशंका और लगाए गए आरोप को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने संबंधित सभी लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. बता दें कि जांजगीर निवासी याचिकाकर्ता महिला के पति रामप्रसाद के भाई रामनारायण ने अपनी सास की हत्या कर दी थी. हत्या के आरोप में रामनारायण जेल में बंद है. जेल में बंद भाई की केस में मदद करने रामप्रसाद लगातार कोर्ट जा रहा था. जेल में बंद भाई से मुलाकात भी कर रहा था. यह बात रामनारायण के ससुराल वालों को नागवार गुजर रही थी. ससुराल पक्ष वाले लगातार रामप्रसाद को अपने भाई के केस से अलग रहने और मदद ना करने के लिए धमका रहे थे. याचिकाकर्ता ने देवर के ससुराल वालों द्वारा पति के अपहरण के साथ ही अनहोनी की आशंका भी जताई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version