राष्ट्रवाणी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads पर युवाओं की ऑनलाइन एक्टिविटी को लेकर Meta ने बड़ा अपडेट किया है. कंपनी ने भारत समेत एशिया-पैसिफिक एरिया में पैरेंटल सुपरविजन फीचर को रोल आउट करना शुरू किया है. इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों के Threads इस्तेमाल का समय देख सकेंगे और कई अहम सेटिंग्स को मैनेज कर पाएंगे. ये सुविधा Meta के Family Centre के जरिए उपलब्ध होगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नए पैरेंटल कंट्रोल की मदद से माता-पिता ये देख पाएंगे कि उनके बच्चे ने पिछले सात दिनों में हर दिन Threads पर कितना समय बिताया है. इसके साथ ही पूरे सप्ताह का औसत डेली स्क्रीन टाइम भी देखा जा सकेगा. इससे पैरेंट्स को ये समझने में मदद मिलेगी कि बच्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कितना वक्त बिता रहा है. Meta के मुताबिक, ये निगरानी Threads पर सुपरविजन सेटअप होने के बाद उपलब्ध होगी. नए फीचर में Sleep Mode का कंट्रोल भी शामिल है. माता-पिता रात के समय Threads के इस्तेमाल को सीमित या पूरी तरह ब्लॉक कर सकते हैं. Meta के डिफॉल्ट Sleep Mode में रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक नोटिफिकेशन म्यूट रहते हैं और ऑटो-रिप्लाई ऑन रहता है. पैरेंट्स अपनी जरूरत के अनुसार इन सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं. Meta ने पैरेंट्स को Threads के लिए डेली टाइम लिमिट सेट करने का ऑप्शन भी दिया है. यानी माता-पिता तय कर सकेंगे कि उनका बच्चा एक दिन में कितनी देर तक Threads इस्तेमाल कर सकता है. इसके अलावा कुछ खास दिनों या घंटों में Threads का एक्सेस पूरी तरह ब्लॉक भी किया जा सकेगा. खास बात ये है कि अगर किशोर Threads को एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल करता है तो टाइम लिमिट सभी डिवाइस पर कुल इस्तेमाल के समय पर लागू होगी. सिर्फ स्क्रीन टाइम ही नहीं, माता-पिता अब कुछ प्राइवेसी और कंटेंट सेटिंग्स भी मैनेज कर सकेंगे. वे ये कंट्रोल कर पाएंगे कि Threads पोस्ट में उनके बच्चे को कौन टैग कर सकता है. इसके अलावा कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स और संवेदनशील कंटेंट से जुड़ी प्राथमिकताओं को मैनेज या अप्रूव करने का ऑप्शन भी मिलेगा. इन सभी फीचर्स को Meta के Family Centre के जरिए मैनेज किया जा सकेगा. कंपनी का कहना है कि वह आगे भी पैरेंटल सुपरविजन टूल्स का विस्तार करेगी जिससे माता-पिता Meta के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी से जुड़ी जरूरी जानकारी और कंट्रोल एक ही जगह से हासिल कर सकें. Mini Split AC चलाना है Solar से, पहले जानें कितने Panel लगेंगे?

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, एआई अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं. इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version