लिवरपूल. राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैसमीन लंबोरिया ने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पहले पदक की ओर कदम बढाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि भारत के दो अन्य मुक्केबाज हारकर बाहर हो गए. तीसरी बार विश्व चैम्पियनशिप खेल रही जैसमीन ने महिलाओं के 57 किलो वर्ग के अंतिम 16 में ब्राजील की दो बार की ओलंपियन जूसीलेन सेरकीरा रोमेउ को 5 . 0 से हराया .

दोनों के बीच जुलाई में अस्ताना टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक के लिये मुकाबला हुआ था जिसमे जैसमीन विजयी रही थी . अब जैसमीन विश्व चैम्पियनशिप पदक से एक जीत दूर है . उनका सामना क्वार्टर फाइनल में एशियाई अंडर 22 चैम्पियन उजबेकिस्तान की कुमोराबोनू मामाजोनोवा से होगा .

पुरूष वर्ग में अबिनाश जामवाल ने 65 किलो वर्ग में मैक्सिको के हुगो बैरोन को 5 . 0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई . वहीं सनामाचा चानू (70 किलो) और साक्षी चौधरी (54 किलो) दोनों अंतिम 16 में हारकर बाहर हो गई . चानू को कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा ने हराया जबकि साक्षी को पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता और दो बार विश्व चैम्पियनशिप के पदक जीत चुकी तुर्की की हतीस अकबास ने मात दी .

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version