राष्ट्रवाणी: न्यूज, जांजगीर : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम भलवाही की एक महिला ने ग्राम के सरपंच पति एवं उनके बेटों पर मारपीट, गाली-गलौज और निर्वस्त्र करने का प्रयास करने का गंभीर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही न्याय नहीं मिलने की स्थिति में आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है। शिकायत के अनुसार 19 जुलाई की शाम महिला के घर के सामने शासकीय भूमि पर सरपंच पति फागूराम खुंटे द्वारा बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जा रहा था। महिला ने अपने घर के सामने आवागमन के लिए कुछ स्थान छोड़ने का आग्रह किया। इसी बात को लेकर सरपंच पति और उनके बेटों के साथ विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की तथा सार्वजनिक रूप से उसकी लज्जा भंग करते हुए निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। घटना में उसे चोटें भी आईं। मुलमुला पुलिस पर शिकायत नहीं सुनने का आरोप पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद वह उसी रात करीब सात बजे अपने स्वजनों के साथ मुलमुला थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंची, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने पहले सामने स्थित कंप्यूटर दुकान से आवेदन टाइप कराकर लाने को कहा। महिला का यह भी आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत को प्राथमिकता दी और उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग इसके बाद 22 जुलाई को महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपनी शिकायत सौंपकर पूरी घटना से अवगत कराया। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।
Trending
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
