हिसार. यहां की एक अदालत ने जासूसी के संदेह में गिरफ्तार की गई सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत सोमवार को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी. हिसार पुलिस ने यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जेओ’ चलाने वाली मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार किया था. हिसार की रहने वाली यूट्यूबर को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.

मल्होत्रा फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, लेकिन अदालत ने उसकी हिरासत अवधि को बढ़ा दिया है. मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने कहा, ”उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है और सुनवाई की अगली तारीख 21 जुलाई तय की गई है.” तैंतीस वर्षीय यूट्यूबर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश हुई. यहां की एक अन्य अदालत ने 9 जून को उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी. पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिया था कि इस मामले में जांच अभी जारी है.

मल्होत्रा ??को 16 मई को गिरफ्तार किये जाने के बाद अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, लेकिन आगे की पूछताछ के लिए पुलिस के अनुरोध पर इस हिरासत अवधि को चार दिन के लिए और बढ़ा दिया था. अदालत ने 26 मई को उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था.

हिसार पुलिस ने पहले कहा था कि मल्होत्रा के पास किसी भी सैन्य या रक्षा-संबंधी जानकारी तक पहुंच होने का कोई सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन दावा किया कि वह कुछ लोगों के संपर्क में थी और उसे पता था कि वे पाकिस्तानी खुफिया संगठन के अधिकारी हैं.
पुलिस सूत्रों ने पहले कहा था कि वह नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी. दानिश को कथित तौर पर जासूसी में शामिल होने के आरोप में 13 मई को भारत ने निष्कासित कर दिया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version