राष्ट्रवाणी: Chawri Bazar Building Collapse Live: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरने के मामले में एमसीडी ने कार्रवाई की है. मेयर प्रवेश वाही ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. मामले की जांच के लिए नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में एक टीम बनाई गई है. यह टीम तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. मेयर के मुताबिक, घटना की जांच जारी है और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब जांच रिपोर्ट से हादसे के कारणों और अधिकारियों की भूमिका को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है. चावड़ी बाजार हादसा लाइव: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने चावड़ी बाजार में इमारत ढहने की घटना को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा जांच और सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए. भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘चावड़ी बाजार/चांदनी चौक में एक और तीन मंजिला इमारत ढह गई. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. रेखा गुप्ता सरकार और MCD ने दिल्ली की सभी इमारतों का कई बार सेफ्टी ऑडिट कराया, फिर भी इमारतें ढह रही हैं. आखिर क्यों?’ Another 3-storey building collapses at Chawri Bazaar/Chandni Chowk. Many feared trapped under debris. Rekha Gupta’s government and MCD conducted multiple safety audits of all buildings in Delhi, yet buildings keep collapsing. Why?
Safety audits have been ordered repeatedly, but instead of real action, multiple departments collected bribes many times, which is why buildings collapse every month. Earlier only @DelhiPolice and @MCD_Delhi took bribes; after Rekha Gupta’s government, the Fire Department and SDMs (Revenue Department under her) also started collecting bribes from buildings. Those who refuse to pay bribes get sealed by MCD. This explains the pick-and-choose enforcement, shocking that two gyms in GK2 market were sealed in a ward while other gyms and commercial buildings stay open in same south zone. — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 5, 2026 चावड़ी बाजार हादसा लाइव: चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस बीच स्थानीय निवासी मोहम्मद अल्ताफ ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि उनका घर उस गली के ठीक बाहर है, जहां इमारत ढही है. उन्होंने कहा कि हादसे में आसपास की दूसरी इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. अल्ताफ के मुताबिक, वहां 2-3 मंजिला नई इमारत का निर्माण हो रहा था. इमारत गिरते ही जोरदार आवाज सुनाई दी. चावड़ी बाजार हादसा लाइव: असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर राजेश शुक्ला ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने इमारत से चार लोगों को बाहर निकाल लिया था. सभी घायलों को इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने आगे बताया कि बाद में इमारत से निकाले गए दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी. LIVE: Several Feared Dead As Three-Storey Building Collapses In Delhi’s Chawri Bazaar चावड़ी बाजार हादसा लाइव: पिछले महीने दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में दो बच्चे, 21 साल की एक गर्भवती महिला और दो अन्य महिलाएं शामिल थीं. पुलिस ने इसकी पुष्टि की थी. बाद में मृत महिलाओं में से एक की पहचान नुसरत के रूप में हुई जो इमारत के मालिक मोहम्मद अनवर की बेटी थी. हादसे के वक्त मोहम्मद अनवर मौके पर मौजूद नहीं थे. चावड़ी बाजार हादसा लाइव: चांदनी चौक की 160 साल से ज्यादा पुरानी टाउन हॉल इमारत का एक बड़ा हिस्सा बुधवार को ढह गया. ग्रेड-I संरक्षित हेरिटेज बिल्डिंग की बाहरी दीवार, पहली मंजिल, छत, मुख्य प्रवेश द्वार के बरामदे की दीवारों और उसके ऊपर लगी घड़ी को नुकसान पहुंचा है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐतिहासिक इमारत का मालिकाना हक दिल्ली नगर निगम (MCD) के पास है, जिस पर राजधानी की ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी भी है. विडंबना यह है कि जिस इमारत की देखरेख की जिम्मेदारी निगम की है, वही लंबे समय से बदहाली का शिकार है. साल 2011-12 में MCD मुख्यालय दूसरी जगह शिफ्ट होने के बाद से टाउन हॉल का इस्तेमाल लगभग बंद है. इसके गलियारों की हालत खराब है, खिड़कियां क्षतिग्रस्त हैं, दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा है और कई रास्ते बंद पड़े हैं. चावड़ी बाजार हादसा लाइव: हादसे के प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद नईम ने को बताया कि घटना के वक्त उनका परिवार सो रहा था. अचानक तेज आवाज सुनकर सभी लोग बाहर की ओर भागे. उन्हें लगा कि उनका अपना मकान गिर गया है. बाहर निकलने पर पता चला कि बगल में बन रही इमारत ढह गई है. नईम के मुताबिक, ‘यह घटना करीब 9 या 9:30 बजे हुई. हमलोग सो रहे थे तभी अचानक गिरने की तेज आवाज आई. हम सब उठे और बाहर की तरफ भागे. हमें लगा कि हमारा अपना घर गिर रहा है. जब हमने बाहर देखा तो पता चला कि बगल में बन रही इमारत गिर गई है. वहां तीन या चार लिंटल पहले ही डाले जा चुके थे और वे सभी एक साथ ढह गए. एक घायल मजदूर ने बताया कि वहां करीब तीन या चार लोग मौजूद थे. हमने एक शव को बाहर ले जाते हुए भी देखा. यह इमारत पिछले तीन-चार महीने से बन रही थी.’ चावड़ी बाजार हादसा लाइव: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई. अधिकारियों के मुताबिक हादसे की सूचना सुबह 9:50 बजे मिली थी. इसके बाद दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इनमें वाटर टेंडर और बचाव वाहन भी शामिल थे. चावड़ी बाजार हादसा लाइव: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है. मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

