जगदलपुर: जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम मौके पर आ पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बैलाबाजार दंतेश्वरी वार्ड निवासी तारासिंह 75 वर्ष का अपनी पत्नी विजय कौर 70 वर्ष का बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। जिसके बाद दोनों रात को सोने चले गए, जहां रात 2 बजे के लगभग दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, गुस्साए तारासिंह ने घर में रखे हुए नारियल काटने वाले ओजार से पत्नी के ऊपर हमला करना कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी सुबह बेटे ने आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच कर रही है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version