पूरी: जगन्नाथ मंदिर पुरी गेस्ट हाउस की फर्जी वेबसाइट का भंडाफोड़ किया गया है। ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने जगन्नाथ मंदिर पुरी के गेस्ट हाउस के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक ने मंदिर गेस्ट हाउस की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

मोबाइल नंबर तथा व्हाट्सएप के जरिए करते थे संपर्क

आरोपियों ने www.neeladribhaktanivas.in नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई थी। मोबाइल नंबर तथा व्हाट्सएप के जरिए भगवान जगन्नाथ के भक्तों से संवाद करते थे। अपराध शाखा ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वे पुरी में जगन्नाथ मंदिर के गेस्ट हाउस नीलाद्रि भक्त निवास में आवास बुक करने के बहाने भक्तों से ऑनलाइन पैसे जमा करने के लिए कह रहे थे।

एक आगरा तो एक प्रयागराज से गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने कहा कि उसने पुरी में ‘नीलाद्रि भक्त निवास’ के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाने और लोगों को ठगने के आरोप में आगरा के एक आईटी पेशेवर और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने इस धोखाधड़ी के लिए केनरा बैंक के बचत खाते का भी इस्तेमाल किया था। आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नीलाद्रि भक्त निवास की वेबसाइट का विवरण, आधार कार्ड, पैन कार्ड और होस्टिंग विवरण जब्त किए गए हैं।

एसजेटीए ने क्या कहा?

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘पुरी के गेस्ट हाउस की फर्जी बुकिंग में शामिल साइबर क्राइम नेटवर्क का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ करने और मंदिर के हितों की रक्षा करने के लिए ओडिशा सीआईडी का हार्दिक आभार! महाप्रभु का आशीर्वाद आपके काम का मार्गदर्शन करता रहे।

बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से करने की सलाह
एसजेटीए ने भक्तों को मंदिर के गेस्ट हाउस में आवास की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से करने की सलाह भी दी है। अपराध शाखा ने पुरी आने वाले पर्यटकों से होटल बुकिंग करते समय सावधानी बरतने का भी अनुरोध किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version