राष्ट्रवाणी: Jhiram Case NIA Verdict: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर. झीरम घाटी हत्याकांड में NIA कोर्ट के फैसले के बाद अब आदिवासी समाज भी खुलकर सामने आया है. अदालत ने मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है, लेकिन समाज का एक वर्ग इस फैसले से संतुष्ट नहीं है. जगदलपुर के परपा में हुई बैठक में बस्तर संभाग समेत करीब 6 से 7 जिलों से समाज के लोग और प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल हुए. बैठक में इन लोगों ने दावा किया कि जिन लोगों को सजा सुनाई गई है, वे झीरम की घटना में शामिल नहीं थे और उन्हें गलत तरीके से मामले में आरोपी बनाया गया. समाज के लोगों का कहना है कि गांवों में होने वाली बैठकों में ग्रामीणों का शामिल होना सामान्य बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे नक्सली गतिविधियों में शामिल थे. इसी आधार पर समाज अब इस मामले को आगे अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है. समाज ने फैसला लिया है कि हर गांव और हर परिवार से चंदा जुटाकर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी. इसके लिए प्रत्येक परिवार से 20 रुपए लेने की बात कही गई है. समाज का कहना है कि पहले हाईकोर्ट में अपील की जाएगी और अगर वहां से भी उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिलती है, तो सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई जारी रखी जाएगी. सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर का कहना है कि प्रभावित परिवारों के साथ बैठक हुई है. झीरम हत्याकांड मामले में एनआईए के सुनाए गए फैसले से समाज संतुष्ट नहीं है. निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया है. बैठक में प्रभावितों ने बताया कि उनके परिवार के लोग घटना के दौरान मौजूद ही नहीं थे. घटना की कोई जानकारी आसपास के किसी गांव वालों को नहीं थी. यह घटना वास्तव में बेहद दुखद है. लेकिन कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए लोग घटना में शामिल नहीं थे. वह नक्सली भी नहीं थे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने के कारण बैठक बुलाई जाती थी, तो वह जाते थे. मगर उन्होंने कभी भी नक्सल गतिविधियों में हिस्सा नहीं लिया. अब इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती देंगे, पक्ष में फैसला नहीं आने पर सुप्रिम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने की तैयारी है. वहीं सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष गंगा नाग ने भी कहा कि प्रभावित परिवारों से चर्चा के बाद समाज को लगा कि सजा पाए लोग निर्दोष हैं. घटना के पीछे जो असली नक्सली थे, वह आज आराम की जिंदगी जी रहे हैं. इसी वजह से समाज एकजुट होकर उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ने जा रहा है. झीरम के फैसले के बाद सामने आया यह विरोध इस मामले की कानूनी लड़ाई को एक नए चरण में ले जाता दिखाई दे रहा है.
Trending
- मनोज कुमार शर्मा ने गेल निदेशक (परियोजनाएं) – भारतीय पीएसयू के रूप में कार्यभार संभाला
- रायपुर में 127 कैमरों से रखेंगे निगरानी, सार्वजनिक जगहों पर फेंका कचरा तो 25 हजार तक देना पड़ सकता है जुर्माना – राष्ट्रवाणी
- 45 साल पुराना Kishore Kumar का टाइमलेस सॉन्ग आज भी गुनगुनाते हैं लोग, प्यार जताने का तरीका सिखाता है गाना – राष्ट्रवाणी
- विदेशी थिएटर्स में नहीं गूंजेंगे ‘श्रीराम’ के भजन, 30 मिनट कम हुआ Ramayana Part 1 का रनटाइम – राष्ट्रवाणी
- Allu Arjun की ‘राका’ का नया टीजर आउट, ग्लोबली मचेगा तहलका; फिल्म में 4 किरदारों में गर्दा उड़ाएंगे ‘पुष्पा’ स्टार? – राष्ट्रवाणी
- ‘टॉक्सिक’ के कारण थिएटर से बाहर होने वाली थी Hanuman Ansh, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा; बोलीं- हमने सोचा नहीं था… – राष्ट्रवाणी
- ‘अवतार’ से बेहतर Raaka…’ अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म को लेकर ‘डॉन’ के डायरेक्टर का बड़ा दावा – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान के थिएटर्स में 4 साल लगातार चली थी एक्शन फिल्म, Dharmendra ने भी बनाया रीमेक; छापे थे करोड़ों – राष्ट्रवाणी
