लुधियाना: लुधियाना जिले के बस्ती जोधेवाल में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे कुछ दिन पहले अमृतसर में जहरीली शराब के सेवन से 27 लोग मारे जा चुके हैं।

हालांकि, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) दंिवदर चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा। नूरवाला रोड पर बुधवार रात खाली भूखंड पर तीन मजदूर – ंिरकू (40), देबी (27) और मंगू (32) ने कथित रूप से शराब पी, जिसके कुछ ही देर बाद वे बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस महीने की शुरूआत में अमृतसर में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हो गई थी और मारे गए लोगों में अधिकतर दिहाड़ी मजदूर थे।

जांच से पता चला कि जहरीली शराब बनाने के लिए औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले रसायन मेथनॉल को आॅनलाइन माध्यम से थोक में खरीदा गया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version