हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में मंगलवार तड़के पारंपरिक रामनवमी समारोह शुरू हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लेकर, भक्ति संगीत के बीच झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली।
अधिकारियों ने बताया कि हजारीबाग में नवरात्रि के 10वें दिन होने वाले 36 घंटे के रामनवमी समारोह को देखने के लिए झारखंड तथा पड़ोसी राज्यों से हजारों लोग हर साल यहां आते हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच रात करीब एक बजे शोभायात्रा शुरू हुई, जिसमें 108 अखाड़ों (पारंपरिक समूहों) की 104 झांकियां शामिल थीं। श्रद्धालुओं ने ढोल और नगाड़ों के साथ सड़कों पर शोभायात्रा निकाली, जिसमें उन्होंने पारंपरिक रूप से लाठी और तलवारें हाथों में ली हुई थीं।

हजारीबाग प्रशासन ने समारोह के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है और शहर में पांच हजार से अधिक पुलिसर्किमयों को तैनात किया गया है। हजारीबाग की उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि झंडा चौक, जामा मस्जिद चौक, इंद्रपुरी चौक, बारा अखाड़ा चौक, पंच मंदिर चौक और बड़ा बाजार चौक जैसे इलाकों पर पर्याप्त संख्या में र्किमयों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक रामनवमी समारोह में लाठी-डंडों और तलवारों के साथ भाग लेने के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version