झारखण्ड: बोकारो जिले के बिरहोरडेरा जंगली क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस और सुरक्षाबल इलाके में नक्सल विरोधी छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मुठभेड़ में भाकपा माओवादी के नक्सलियों से लोहा लेते हुए कोबरा-209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ क्षेत्र में हुई है, जहां इसी साल अप्रैल महीने में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस की गोलीबारी में कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version