राष्ट्रवाणी: जियो ने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए JioShield नाम से नया लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च किया है। JioShield: जियो का नया सुरक्षा कवच, बच्चों और बुजुर्गों की लोकेशन ट्रैक करें बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए JioShield लॉन्च। लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट और स्क्रीन टाइम कंट्रोल सुविधा।
वार्षिक सदस्यता 1000 रुपये, एंड्रॉयड 10+ पर उपलब्ध। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जियो ने बच्चों और बुजुर्गों की सिक्योरिटी के लिए नया लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम पेश किया है।
इसे कंपनी ने JioShield के नाम से पेश किया है, जो लोकेशन और जरूरत के वक्त SOS अलर्ट की सुविधा देता है। इससे आप परिवार के सदस्यों के घर पर रहने या बाहर होने के दौरान सिक्योरिटी के लिए लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम और एप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। JioShield के जरिए यूजर्स बच्चे के स्कूल-ट्यूशन या फिर घर से बाहर होने पर उनकी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
इसके साथ ही जरूरी सेफ्टी अलर्ट पा सकेंगे। अगर बच्चे के फोन में बैटरी कम हो जाती हैं तो इसका अलर्ट भी उन्हें मिल जाएगा। इसके साथ ही पेरेंट्स इस सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को फोन में एप इंस्टॉल करनी होंगी।
पेरेंट्स को अपने फोन में JioThings और बच्चों या बुजुर्ग, जिन्हें ट्रैक करना है उनके फोन में JioShield एप इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आपको इन दोनों फोन को कनेक्ट करना होगा। इसके बाद पेरेंट्स अपने बच्चे के फोन की लोकेशन, स्क्रीन टाइप, एप और कॉन्टैक्ट जैसी दूसरी जरूररी चीजें एक्सेस कर पाएंगे।
JioShield सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए एनुअल सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। इसकी एनुअल कीमत 1,000 रुपये है। अगर मंथली कीमत की बात करें तो यह करीब 83 रुपये प्रतिमाह होगा।
फिलहाल कंपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर अपने ग्राहकों को 1000 रुपये का रिचार्ज वाउचर दे रही है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva प्रो का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दे रही है। जियो 10वीं एनिवर्सरी पर 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5जी भी ऑफर कर रहा है।
जियो के 1,000 रुपये वाउचर को यूजर्स 399 रुपये या उससे ऊपर के मूल्य के रिचार्ज में ₹100-₹100 के रूप में 10 बार इस्तेमर कर सकते हैं। जियो शील्ड सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड 10 से ऊपर के डिवाइस होने चाहिए। इसके साथ ही आईओएस में यह एप 1 अक्टूबर से उपलब्ध होगी।

