राष्ट्रवाणी: जियो ने अपने ग्राहकों के लिए कई 84 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा शामिल है। जियो के 84 दिन वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइड जियो के पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लान शामिल हैं।
कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए कई प्लान शामिल हैं, जो अलग-अलग यूजर्स की जरूरत के मुताबिक हैं। अगर आप भी जियो के ग्राहक हैं और 84 दिन वाले ऐसे प्लान की खोज कर रहे हैं, जिसमें आपको किफायती दाम में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट मिलें तो आज हम आपको जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
रिलायंस जियो के 84 दिन वाले प्लान में कई प्लान हैं। अगर आप ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जो कम कीमत के साथ वॉइस और डेटा जैसे बेनिफिट ऑफर करता है। ऐसे में 799 रुपये वाला बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
जियो के इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही जियो के इस प्लान में 1.5 जीबी डेली डेटा मिलता है।
यानी इस प्लान में ग्राहकों 126 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। जियो के इस प्लान के साथ ग्राहकों को 18 महीने तक गूगल Gemini का प्रो प्लान भी ऑफर किया जाता है, जिसके सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब 35,100 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी 5000जीबी क्लाउड स्टोरेज, नैनो बनाना का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
जियो के इस प्लान में ग्राहकों को जियो टीवी एप का एक्सेस भी मिलता है। जियो के पोर्टफोलियो में 84 दिन वाले और भी प्लान हैं। इनमें 859 रुपये वाला प्लान भी है।
इसमें डेली 2जीबी 5जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलता है। 889 रुपये वाले प्लान में 1.5 जीबी डेटा और म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो के 949 रुपये वाले प्लान में 2जीबी 5जी डेटा के साथ जियो हॉटस्टार मोबाइल और कैनवा का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
इसके साथ ही 1028 रुपये वाले प्लान में जियो हॉटस्टा, कैनवा के साथ स्वीगी वन का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में भी 2GB 5G डेटा मिलता है। वहीं 1029 रुपये वाले प्लान की बात करें तो कंपनी इस प्लान में 2GB 5G डेटा के साथ प्राइम लाइट और जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है।
रिलायंस जियो के 1049 रुपये वाले 84 दिन के प्लान में ग्राहकों को 2GB 5G डेटा के साथ सोनी लिव, जी5, जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आपके डेटा की खपत ज्यादा है तो कंपनी के पास 1199 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें डेली 3GB 5G डेटा मिलता है। इसके साथ कपनी जेमिनी, जियो हॉटस्टार मोबाइल और कैनवा का सब्सक्रिप्शन देती है।
नेटफ्लिक्स के साथ इस प्लान की कीमत 1799 रुपये हो हो जाती है।
