राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहेरा गांव के पास स्थित मोहेरा पुल की नदी में तेज बहाव के कारण बह रहे दो बच्चों को महिलाओं ने सूझबूझ से बचा लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार, आज दो बच्चे नदी किनारे नहाने गए थे। इसी दौरान नदी का तेज बहाव उन्हें अपनी चपेट में ले गया और दोनों बहने लगे। घटना को देख आसपास मौजूद महिलाओं ने बिना देर किए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बारिश के मौसम में नदियों और पुलों के आसपास तेज बहाव रहता है। ऐसे में प्रशासन भी लोगों से अपील कर रहा है कि नदी-नालों के पास जाने से बचें और विशेष रूप से बच्चों को अकेले न जाने दें।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

