श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले की एक एनआईए अदालत ने अमेरिका में रह रहे ‘लॉबिस्ट’ गुलाम नबी फई को बृहस्पतिवार को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “बडगाम में पुलिस ने बडगाम में एनआईए के विशेष न्यायाधीश के माध्यम से डॉ. गुलाम नबी फई को भगोड़ा अपराधी घोषित कराने में सफलता हासिल की है.” बडगाम में वडवान निवासी फई फिलहाल अमेरिका में है और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामले में आरोपी है.

प्रवक्ता ने कहा, “वारंट जारी होने के बावजूद फई लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा, कानूनी प्रक्रिया में बाधा डालता रहा और कानून के तहत जवाबदेही से बचता रहा.” प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसके लगातार असहयोग और जानबूझकर फरार रहने के प्रयासों के मद्देनजर पुलिस ने अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की. इस याचिका पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने बुधवार को फई को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया. अदालत ने फई को आदेश दिया है कि वह इस फैसले की तारीख से 30 दिन के अंदर जम्मू-कश्मीर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version