श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने के कारण एक पुल के नीचे फंसे 25 बंजारा परिवारों को बुधवार को पुलिस ने बचाया। पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण पुलवामा, शोपियां और कुलगाम समेत दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।

अनंतनाग जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अनंतनाग पुलिस ने आंग अंजवाला में तेजी से बचाव अभियान चलाया और लिद्दर नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण फंसे 25 बंजारा परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।’’ उन्होंने कहा कि बचाए गए परिवारों को तत्काल राहत प्रदान की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी कुलगाम जिले में मंगलवार रात वैशोव नाले में जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिस ने ब्राजलू गांव से पांच बंजारा परिवारों को बचाया। दक्षिण कश्मीर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जलाशयों में जलस्तर काफी बढ़ने के बीच वहां आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं।

पुलिस और नागरिक प्रशासन ने आम जनता को सलाह जारी की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए जलाशयों के पास नहीं जाएं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version