श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद रोधी अभियान रविवार को तीसरे दिन भी जारी है. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ”रविवार सुबह से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है और मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी है.” उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन समेत सभी साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

दक्षिण कश्मीर जिले के अखल में वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम दोनों ओर से शुरुआती गोलीबारी के बाद रात में अभियान रोक दिया गया था तथा आतंकवादियों पर घेरा कसते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल इलाके में भेजे गए. उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह फिर से गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके सगंठन का पता लगाया जा रहा है तथा अभियान अब भी जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version