जम्मू. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा एक पाकिस्तानी घुसपैठिया सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की गोली से मारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीएसएफ ने कहा कि वह इस घटना को लेकर अपने पाकिस्तानी समकक्ष के सामने विरोध दर्ज करा रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब चार बजे हीरानगर सेक्टर में चंदवान और कोठे सीमा चौकियों के बीच सतर्क बीएसएफ के जवानों को घुसपैठ की कोशिश करते कुछ लोग नजर आए, जिसके बाद उन्हें ललकारा गया और रुकने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों ने बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण अग्रिम चौकियों पर तैनात बीएसएफ र्किमयों को गोली चलानी पड़ी जिससे एक घुसपैठिया घायल हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि घायल घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा कि बाद में घायल घुसपैठिये को विशेष उपचार के लिए विजयपुर के अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स), विजयपुर रेफर किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने कहा कि उसकी पहचान और घुसपैठ करने के उसके असफल प्रयास के पीछे का मकसद जांच के बाद सामने आएगा. उन्होंने कहा कि शव पाकिस्तान को सौंपा जा सकता है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version