राष्ट्रवाणी 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभाग के 22 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया है। इस संबंध में जनसंपर्क विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से 19 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

तबादला सूची में संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 और सहायक सूचना अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को जिला जनसंपर्क कार्यालयों से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

  1. डॉ. उपाकिरण बड़ाईक, संयुक्त संचालक — राजनांदगांव से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर।
  2. चन्द्रशेखर कश्यप, उप संचालक — जांजगीर से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर।
  3. लक्ष्मीकांत कोसारिया, उप संचालक — जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर।
  4. श्रुति ठाकुर, उप संचालक — जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर।
  5. राहुल सोन, उप संचालक — कबीरधाम से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर।
  6. चंद्रेश ठाकुर, सहायक संचालक — बालोद से जिला जनसंपर्क कार्यालय, कबीरधाम।
  7. सुजीत सिंह, सहायक संचालक — मुंगेली से जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायगढ़।

दूसरे चरण में प्रदीप सिंह, ताराशंकर सिन्हा, गुलाब डडसेना, बिसे कुमार राजे, राहुल, अशोक चन्द्रवंशी, निखिलेश देवांगन और देविका मेरावी सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को सूरजपुर, कांकेर, रायगढ़, जशपुर, बेमेतरा, बलरामपुर-रामानुजगंज और कबीरधाम से अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है।

सरगुजा संभाग में भी बदली जिम्मेदारी

तबादला सूची के अंतिम चरण में देवराम यादव, विशाल कुमार जायसवाल, गणेश राम बघेल, सत्यप्रकाश नाग, रामनारायण गढ़वाल, सुमित चौबे और अंकुर तिर्की का नाम शामिल है।

इनमें देवराम यादव को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से महासमुंद, विशाल कुमार जायसवाल को सूरजपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय सरगुजा (अंबिकापुर), गणेश राम बढ़ेल को धमतरी से दंतेवाड़ा, सत्यप्रकाश नाग को दंतेवाड़ा से महासमुंद, रामनारायण गढ़वाल को महासमुंद से रायपुर तथा सुमित चौबे को जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय धमतरी भेजा गया है। अंकुर तिर्की को बलरामपुर-रामानुजगंज से जिला जनसंपर्क कार्यालय सरगुजा तबादला किया गया है।

आदेश में कुछ तबादलों के लिए प्रशासनिक आधार, जबकि कुछ मामलों में स्वयं के व्यय पर पदस्थापना किए जाने का उल्लेख है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version