अलीगढ़. अलीगढ़ जिला अदालत परिसर में एक छोटी सी दुकान संचालित करने वाले एक जूस विक्रेता को कथित तौर पर सात करोड़ 79 लाख रुपये आयकर चुकाने का नोटिस मिला है. सराय रहमान इलाके के निवासी मोहम्मद रहीस को 18 मार्च को यह नोटिस प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें 28 मार्च तक जवाब देने को कहा गया है.

रहीस ने बताया कि वह बमुश्किल 400 रुपये प्रतिदिन कमाकर अपने बीमार माता-पिता सहित पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के नोटिस ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया है. उन्होंने कहा, ”मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं इसका कैसे जवाब दूं. मुझे आयकर के वकील से परामर्श करने की सलाह दी गई. वकील ने मुझे जवाब तैयार करने से पहले अपने बैंक खाते के रिकॉर्ड इकट्ठा करने के लिए कहा है.” रहीस ने कहा, ”नोटिस मिलने के बाद मेरा रक्तचाप बढ़ गया है. मुझे नहीं पता कि इस संकट से कैसे निपटना है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version