राष्ट्रवाणी: अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार। भाटापारा विकासखंड के ग्राम धुर्राबांधा में आज ग्रामीणों और स्कूली छात्रों का जमकर हंगामा देखने को मिला। उन्होंने जर्जर स्कूल भवन और खराब सड़क को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जब तक प्रशासन का आश्वासन नहीं मिल गया, तब तक यह प्रदर्शन चलता रहा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि गांव के पास लगे हुए रियल इस्पात संयंत्र के बड़े गाड़ियों की आवाजाही से सड़क खराब हो रहा है। वहीं सड़क भी अधुरी है। बताया जा रहा है कि एक तरफ प्रायवेट जमीन है, तो दूसरी तरफ शासकीय जमीन है। शासकीय जमीन पर घर बन चुका है, जिसके कारण सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा गांव का स्कूल पूरी तरह जर्जर हो गया है, जिससे बच्चों को पढ़ाई में काफी दिक्कत आ रही है। प्रदर्शन की खबर लगते ही तहसीलदार यशवंत कुमार, पुलिस प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सहित रियल इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों की मांग के बाद प्रशासन ने जल्द ही स्कूल भवन बनवाने और रियल इस्पात के द्वारा तत्काल सड़क निर्माण के साथ मरम्मत का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। इधर ग्रामीणों के आक्रोश को देख और प्रशासन से मिले निर्देश के बाद रियल इस्पात संयंत्र के द्वारा तत्काल सड़क का मरम्मत शुरु कर दिया गया है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

