Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

May 9, 2026

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026

CG में प्रशासनिक फेरबदल, पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»जशपुर: पति की हत्या कर शव को सूटकेस में भरा, आरोपी पत्नी की तलाश शुरू
Chhattisgarh

जशपुर: पति की हत्या कर शव को सूटकेस में भरा, आरोपी पत्नी की तलाश शुरू

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जशपुर: पति की हत्या कर शव को सूटकेस में भरा, आरोपी पत्नी की तलाश शुरू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर. छत्तीसग­ढ़ के जशपुर जिले में एक महिला ने घरेलू विवाद में अपने 43 वर्षीय पति की कथित रूप से हत्या कर शव को सूटकेस में भर दिया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उनके मुताबिक, पुलिस ने शव को सूटकेस से बरामद कर लिया है तथा आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिंजपुर गांव के एक घर से पुलिस ने एक सूटकेस से संतोष भगत का शव बरामद किया है.

उन्होंने बताया कि भिंजपुर गांव निवासी संतोष के बड़े भाई विनोद ने रविवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई संतोष गांव में ही अपनी पत्नी के साथ अलग घर में रहता था और उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो गई है और वे बाहर रहते हैं.
विनोद ने बताया कि संतोष की पत्नी मुंबई में काम करती है तथा बीच-बीच में गांव आती रहती है और कुछ दिनों पहले ही संतोष की पत्नी गांव लौटी थी.

विनोद ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संतोष की पत्नी ने आठ नवंबर को अपनी एक बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने की हत्या कर दी है तथा शव को कंबल में लपेट कर सूटकेस में भर दिया है. उन्होंने बताया कि इसके बाद बेटी घबरा गई और अपने पति के साथ रविवार को भिंजपुर गांव आकर अपने ताया विनोद को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि विनोद की सूचना पर पुलिस दल को गांव रवाना किया गया तथा संतोष के घर की तलाशी ली गई और इस दौरान पुलिस ने एक ट्रॉली सूटकेस से संतोष का शव बरामद किया. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है.
उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल को महाराष्ट्र रवाना किया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleलोन रिकवरी में गड़बड़ी का खुलासा: फाइनेंस कंपनी के छह कर्मचारियों ने की रकम की हेराफेरी, भेजे गए जेल
Next Article गांगुली ने फिट हुए शमी का समर्थन किया, कहा कि उन्हें सभी प्रारूपों में भारत के लिए खेलना चाहिए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

May 9, 2026
Chhattisgarh

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026
Chhattisgarh

CG में प्रशासनिक फेरबदल, पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव

May 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

May 9, 2026

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026

CG में प्रशासनिक फेरबदल, पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.