राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टरों की 21 सितंबर सुबह आठ बजे से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल सात दिन के लिए टल गई है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) के प्रतिनिधिमंडल की रविवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई बैठक में संगठन की लंबित मांगों पर चर्चा हुई।

स्वास्थ्य मंत्री ने मांगों के निराकरण के लिए सात दिन का समय मांगा है। इसके बाद जेडीए की जनरल बॉडी ने हड़ताल आगे बढ़ाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया । जेडीए की ओर से बताया गया कि संगठन की 17 सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं।

इन मांगों को लेकर कई महीनों से सरकार के साथ पत्राचार किया जा रहा था। करीब 15 दिन पहले भी संगठन ने ज्ञापन देकर मांगों के निराकरण के लिए समय दिया था। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई थी।

अब स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बातचीत के बाद संगठन ने सरकार को सात दिन का समय दिया है। इस दौरान प्रदेश के मेडिकल कालेजों और अस्पतालों में डाक्टर नियमित ड्यूटी और चिकित्सा सेवाएं जारी रखेंगे। जेडीए ने कहा है कि सात दिन की अवधि में मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

इसके तहत डॉक्टर ब्लैक रिबन प्रोटेस्ट, कैंडल मार्च, रैली और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। संगठन का कहना है कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए ही हड़ताल को आगे बढ़ाया गया है। जेडीए के अनुसार सात दिन की अवधि पूरी होने के बाद मांगों पर सरकार की कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।

यदि अपेक्षित समाधान नहीं होता है तो जनरल बाडी की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल सहित अन्य आंदोलनात्मक कदम पर भी सामूहिक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया जा सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version