राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। जगदलपुर में पुलिस जवानों की जमा पूंजी में करोड़ों रुपये के गबन मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े में पुलिस ने तत्कालीन अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवाकांत तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जवानों की एफडी, लोन की किस्तों और जमा राशि में हेराफेरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। 5वीं वाहिनी की कर्मचारी कल्याण साख समिति में हुए करोड़ों रुपये के इस कथित घोटाले ने विभाग के भीतर हड़कंप मचा दिया है। विभागीय जांच और ऑडिट में कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच में पता चला कि साख समिति की लिपिकीय और प्रबंधकीय व्यवस्था का दुरुपयोग कर जवानों की जमा पूंजी में कथित हेराफेरी की गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जवानों की फिक्स डिपॉजिट, लोन की किस्तों और अन्य जमा राशियों को निजी खातों में ट्रांसफर किया गया। अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद परपा थाना जगदलपुर में एफआईआर दर्ज की गई और साक्ष्यों के आधार पर तत्कालीन अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इधर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सामने आए करीब 3 करोड़ रुपये के वेतन विसंगति मामले की जांच भी तेज कर दी गई है। इस प्रकरण में पहले ही तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन-जिन खातों में अतिरिक्त राशि पहुंची है, उन सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग का अलर्ट
- फांसी के फंदे पर युवक की लटकी मिली लाश, गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद था परेशान! पुलिस हर एंगल से कर रही जांच – राष्ट्रवाणी
- गांजा तस्करी के मामले में नदपस कोर्ट का बड़ा फैसला: जीजा-साली को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया – राष्ट्रवाणी
- असली सोने का सैंपल दिखाकर जीतते थे भरोसा: अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले यूपी के 3 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त – राष्ट्रवाणी
- “नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की सराहनीय पहल, अंबेडकर अस्पताल में अब जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क खाना – राष्ट्रवाणी
- सानजाय दुतत का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने सदम ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला – राष्ट्रवाणी

