भिलाईनगर, 07 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के होनहार पावरलिफ्टर जयदीप साहू ने एशियन, पैसिफिक एवं अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। अफ्रीका की धरती पर तिरंगा लहराकर जयदीप ने प्रदेशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

66 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन

सीनियर 66 किलोग्राम वर्ग में जयदीप साहू ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 452.5 किलोग्राम वजन उठाया। उनका प्रदर्शन इस प्रकार रहा—

  • स्क्वाट: 180 किलोग्राम
  • बेंच प्रेस: 102.5 किलोग्राम
  • डेडलिफ्ट: 170 किलोग्राम
  • कुल वजन: 452.5 किलोग्राम

इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कोच कृष्णा साहू ने जताई खुशी

भारतीय टीम के कोच एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर कृष्णा साहू ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि जयदीप की मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम पूरे देश ने देखा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के दो अन्य खिलाड़ी प्रियंक मिश्रा (93 किग्रा) और अमान शुक्ला (120 किग्रा) से भी पदक की उम्मीद है।

अब क्लासिक स्पर्धा पर नजर

4 से 12 जुलाई तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में फिलहाल इक्विप्ड (Equipped) स्पर्धाएं चल रही हैं। 8 जुलाई से क्लासिक (Un-Equipped) प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसमें जयदीप साहू, प्रियंक मिश्रा और अमान शुक्ला एक बार फिर अपने-अपने वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छत्तीसगढ़ को फिर पदकों की उम्मीद

छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग संघ और खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि राज्य के तीनों खिलाड़ी आगामी स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए और पदक जीतेंगे। खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर उनका भव्य स्वागत और सम्मान करने की तैयारी भी की जा रही है।

प्रदेशवासियों का जताया आभार

स्वर्ण पदक जीतने के बाद जयदीप साहू तथा उनके पिता एवं भारतीय टीम के कोच कृष्णा साहू ने प्रदेशवासियों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version