राष्ट्रवाणी: लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कृषि विभाग ने अवैध कृषि सामग्री के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में कृषि आदान सामग्री, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान गोदाम को सील कर दिया गया है। वहीं जब्त सामग्री के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग की जिला और ब्लॉक स्तरीय टीम ने डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान गोदाम में अवैध रूप से कृषि आदान सामग्री का भंडारण और पैकेजिंग किए जाने का मामला सामने आया। कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में जैव उत्प्रेरक, कृषि सामग्री, पैकिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तोलक और सिलाई मशीन जब्त कर पूरे गोदाम को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान गोदाम में 10 किलोग्राम पैकिंग बाल्टी, 1305 भू लक्ष्मी, महासार जैव उत्प्रेरक 500 मि.ली. पैकिंग 2880 नग, वीएजीएमआई प्रोम 08 किलोग्राम पैकिंग, 5129 बोरी (40 किलोग्राम), 153 बोरी (08 किलोग्राम) खुला पाया गया। साथ ही 1880 बोरी (50 किग्रा. पैकिंग) कच्चा माल कृषि सामग्री पाया गया। इसके अलावा पैकिंग मशीन-07 नग, तोलक-11 नग, बोरी सिलाई मशीन 03 नग पाया गया।
Trending
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
