राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,अंबिकापुर: जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की टांगी से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त की है।
मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकछार इमलीपारा का है।

