नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई आलोचनात्मक टिप्पणियों के बाद उनके बचाव में कांग्रेस के सामने आने पर मंगलवार को निशाना साधा. सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका को चुनौती देना कोई नयी बात नहीं है क्योंकि वह एक परिवार को देश और संविधान से ”ऊपर” मानती है.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा गांधी के खिलाफ अदालत की टिप्पणियों के बाद बचाव करने पर कहा, “वे (कांग्रेस) संविधान की प्रति साथ में रखने का नाटक करते हैं, लेकिन वे इसमें विश्वास नहीं करते. वे न्यायपालिका को स्वीकार नहीं करते. वे एक परिवार को देश और संविधान से ऊपर मानते हैं.” उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सोमवार को उनकी आलोचना करते हुए कहा, ”अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कहेंगे.” गांधी ने आरोप लगाया था कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है. अदालत ने यह भी सवाल उठाया था कि उन्हें यह कैसे पता चला.

अपने भाई के पक्ष में खड़े होते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि यह तय करना न्यायाधीशों का काम नहीं है कि कौन “सच्चा” भारतीय है. प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ”कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं- यह तय करना न्यायपालिका के दायरे में नहीं आता. यह कोई न्यायाधीश तय नहीं करेंगे. मैं यह बात न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए कह रही हूं.” प्रियंका गांधी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सरकार से सवाल पूछना राहुल की जिम्मेदारी है.

पलटवार करते हुए रीजीजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका को चुनौती देना कोई नयी बात नहीं है और वह पहले भी ऐसा कर चुकी है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नियमों और संवैधानिक प्रावधानों का पालन करती है. मंत्री ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर संसद की गरिमा को घटाने और यह आरोप लगाकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया कि सदन के अंदर विरोध कर रहे सदस्यों से निपटने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुरक्षार्किमयों का इस्तेमाल किया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version