नयी दिल्ली. कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बदलाव के बाद बुधवार को अपने महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर मुख्य रूप से जोर दिया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में सभी राज्यों में संगठन को मजबूत करने के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा संभव है. माना जा रहा है कि इस बैठक में पिछले कुछ महीनों के विधानसभा चुनावों खासकर दिल्ली में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर भी विचार विमर्श किया जा सकता है.

कांग्रेस ने एक के बाद एक कई विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीते शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दो नए महासचिव और नौ प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए थे. पार्टी ने छत्तीसगढ. के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन को महासचिव तथा रजनी पाटिल, बीके हरिप्रसाद और मीनाक्षी नटराजन समेत नौ नेताओं को विभिन्न प्रदेशों का प्रभारी नियुक्त किया था.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भारत सिंह सोलंकी को प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त किया था. पार्टी ने हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संगठन में यह बदलाव किया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version