नयी दिल्ली. कांग्रेस ने अमेरिका को भारत का स्वाभाविक साझेदार बताए जाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या वे इतने स्वाभाविक साझेदार हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 35 बार यह घोषणा कर दी कि उन्होंने भारत एवं पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करवाई.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा है कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं. अब सवाल यह है कि क्या वे इतने स्वाभाविक हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 35 से अधिक विभिन्न अवसरों पर घोषणा की है कि उन्होंने व्यापार के लाभ का उपयोग करते हुए 10 मई की शाम को भारत-पाकिस्तान युद्धविराम कराया?” अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया और कहा कि यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अच्छी तरह जारी है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके जवाब में अमेरिका को करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार बताया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version