मध्यप्रदेश: ंिभड जिले में रविवार देर रात को एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे पियोदोरा गांव के पास हुई।

बरोही के थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने बताया कि पोरसा से ंिभड जा रही एक कार ने एक मोड़ पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इसके बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुजान ंिसह (50), बिहारीलाल बघेल (38), ऋषिकेश ंिसह (24) और महमूद खान (23) के रूप में हुई है।

दुर्घटना के समय इलाके से गुजर रहे स्थानीय विधायक नरेंद्र ंिसह कुशवाह ने पीड़ितों को बचाने में मदद की। विधायक ने पुलिस को भी दुर्घटना की जानकारी दी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version