राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। ऊर्जाधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्बन फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है. बायलर में ब्लास्ट होने पर फैक्ट्री में काम कर रहे 30 से 40 मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई. फिलहाल, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं. घटना की सूचना पर मौके पर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाने प्रयास किया जा रहा है. अब तक किसी तरह की जनहानिक संबंधित सूचना नहीं मिली है. एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के इलाके को सील किया गया है. वहीं फैक्ट्री में आग लगने से इलाका काले धुंआ से भर गया है.
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी

