राष्ट्रवाणी: How To Make Karela Bhurji At Home: करेला नाम सुनते ही बहुत से बच्चों के चेहरे बन जाते हैं. इसकी हल्की कड़वाहट ऐसी होती है कि बच्चे तो क्या, कई बड़े भी इसे खाने से बचते हैं. घर में करेले की सब्जी बनती है तो बच्चों को खिलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. माता-पिता अक्सर करेले को अलग-अलग तरीकों से बनाने की कोशिश करते हैं, ताकि परिवार के सभी लोग इसे पसंद करने लगें. फिर भी करेले की कड़वाहट कई बार सारी मेहनत पर पानी फेर देती है. अगर आपके घर में भी बच्चे करेले का नाम सुनते ही खाने से मना कर देते हैं, तो इस बार करेले की भुर्जी बनाकर देखिए. यह एक ऐसी डिश है जिसमें करेले का स्वाद काफी अलग हो जाता है. सही तरीके से बनाने पर इसकी कड़वाहट भी काफी कम हो जाती है और मसालों के साथ इसका स्वाद इतना अच्छा लगता है कि बच्चे भी इसे खाने से मना नहीं करेंगे. करेले को खाने की आदत भी धीरे-धीरे विकसित होती है. शुरुआत में इसका स्वाद पसंद नहीं आता, लेकिन अलग-अलग तरीकों से बनाए जाने पर लोग इसके स्वाद को पसंद करने लगते हैं. करेले की फ्राई, भरवां करेला और करेले के चिप्स जैसी कई डिश आपने जरूर खाई होंगी, लेकिन करेले की भुर्जी का स्वाद इनसे थोड़ा अलग है. इसमें खट्टे और मसालेदार स्वाद का अच्छा मेल मिलता है, जो करेले की कड़वाहट को काफी हद तक कम कर देता है. करेला खाने के अपने फायदे भी हैं. इसे वजन को नियंत्रित रखने वाली डाइट में शामिल किया जाता है. इसके अलावा करेले को डायबिटीज और इम्युनिटी से जुड़े फायदों के लिए भी जाना जाता है. ऐसे में अगर परिवार में कोई करेले से दूर भागता है, तो उसकी डाइट में इसे स्वादिष्ट तरीके से शामिल करने के लिए करेले की भुर्जी एक अच्छा विकल्प हो सकती है. करेले की भुर्जी बनाने के लिए सामग्री करेले की भुर्जी का स्वाद अच्छा बनाने के लिए सबसे जरूरी है उसकी कड़वाहट को कम करना. इसके लिए सबसे पहले करेले को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब इसे कद्दूकस कर लें या बारीक काट लें. इसमें करीब आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और 5 से 10 मिनट के लिए अलग रख दें. यह छोटा सा तरीका करेले की कड़वाहट को कम करने में मदद करता है. यही वह स्टेप है जिसे नजरअंदाज करने से करेले की भुर्जी का स्वाद ज्यादा कड़वा रह सकता है. अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें एक चुटकी हींग और आधा चम्मच जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. इसे तब तक भूनें जब तक प्याज हल्का गुलाबी न हो जाए. प्याज को ज्यादा भूरा करने की जरूरत नहीं है. अब इसमें नमक के साथ रखा हुआ कद्दूकस किया हुआ करेला डालें. प्याज के साथ इसे करीब 5 से 6 मिनट तक अच्छी तरह भूनें. इस दौरान करेले को चलाते रहें, ताकि वह अच्छी तरह पक जाए और उसका स्वाद बाकी सामग्री के साथ मिल जाए. इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर, स्वाद के अनुसार लाल मिर्च पाउडर और एक चम्मच धनिया पाउडर डालें. हल्दी पाउडर भी मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पकने दें. ध्यान रखें कि करेले में पहले ही नमक डाला गया है, इसलिए सब्जी में नमक डालते समय मात्रा का ध्यान रखें. जब टमाटर अच्छी तरह पक जाएं और मसाले करेले के साथ अच्छी तरह मिल जाएं, तो गैस बंद करने से पहले इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें. नींबू का खट्टापन करेले के स्वाद को बैलेंस करने में मदद करता है. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा – राष्ट्रवाणी
- क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे? – राष्ट्रवाणी
- Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता? – राष्ट्रवाणी
- Stainless Steel Thermos: स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके – राष्ट्रवाणी
- Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें – राष्ट्रवाणी
- Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे – राष्ट्रवाणी
