राष्ट्रवाणी: एक बार सेट पर कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को अपमानित किया गया था। उन्हें कहा गया था कि वह डांस …और पढ़ें डांस में जीरो हैं कटरीना कैफ। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब सेट पर डांस के लिए अपमानित हुई थीं कटरीना कैफ कटरीना कैफ के डांस को बताया गया था जीरो शीला की जवानी के बाद बदली कटरीना की किस्मत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने कमली, चिकनी चमेली, काला चश्मा समेत कई आइकॉनिक आइटम नंबर्स में डांस से लोगों के होश उड़ाए हैं। मगर क्या आपको पता है कि करियर के शुरुआती दौर में कटरीना कैफ को अपने डांस के लिए सेट पर अपमानित किया गया था। उनसे कहा गया था कि वह डांस में जीरो हैं। उन्हें डांस नहीं करना चाहिए। फेमस कोरियोग्राफर जोड़ी बोस्को और सीजर ने हाल ही में फराह खान के साथ एक पॉडकास्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी जर्नी के बारे में बात की। इस दौरान फराह ने बताया कि उनका सबसे सस्ता गाना ‘शीला की जवानी’ (Sheila Ki Jaw) था। इस गाने में सिर्फ कटरीना और 10 लड़के थे। इसके बाद बोस्को ने कहा कि शीला की जवानी कटरीना कैफ के करियर के लिए गेम चेंजर रहा। फराह ने इससे सहमति जताई। उन्होंने कहा, “हां, लेकिन उस समय हमें पता नहीं था कि कटरीना डांस कर सकती हैं। उन्होंने ‘टच मी, टच मी’ किया था, लेकिन उन्हें एक डांसर के तौर पर नहीं जाना जाता था। मैंने उनके जिस पहले गाने की कोरियोग्राफी की थी, वह ‘जस्ट चिल’ (मैंने प्यार क्यों किया) था।” फराह खान की बात सुनने के बाद बोस्को ने कटरीना कैफ से जुड़ा एक किस्सा बताया, जब सेट पर एक्ट्रेस को अपमान सहना पड़ा था। बोस्को ने बताया- उनकी भी काफी स्टोरी हैं, जहां उन्होंने इतनी मेहनत की थी लेकिन कोरियोग्राफर ने कटरीना से कहा, ‘आप जीरो हो डांस में, तो आपको छोड़ देना चाहिए।’ तो उनके अंदर भी वो गुस्सा होगा। कटरीना कैफ के बारे में यह सुनकर फराह खान हैरान हो गईं। एक्ट्रेस ने कहा, “हाय बेचारी। जीरो तो नहीं रही होगी वो। वह चार या फिर 5 रही होगी लेकिन शीला की जवानी के बाद वह 9 या 10 हो गईं। इसके बाद चिकनी चमेली और काला चश्मा आया था।”
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
