राष्ट्रवाणी: सिंह वर्सेज कौर 2 के साथ फिल्मी परदे पर लौटीं शहनाज गिल ने हाल ही में फिल्मों की बॉक्स ऑफिस …और पढ़ें फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने पर बोलीं शहनाज गिल/ फोटो- इंस्टाग्राम जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। दर्शक आपके लिए थिएटर तक आ रहे हैं तो उनका सम्मान करना जरूरी है, ऐसा मानना है अभिनेत्री शहनाज गिल का। यही कारण है कि वह दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को गंभीरता से लेती हैं। हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में नजर आईं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कहती हैं, बॉक्स ऑफिस पर कई बार कुछ कंटेंट अच्छा होता है, लेकिन दर्शकों से नहीं जुड़ पाता है। हालांकि, कई बार बाद में एहसास होता है कि अच्छी फिल्म थी। हर कोई कंटेंट अच्छा ही बनाना चहता है, किसे मन करता है कि सुबह उठकर शूट करने के लिए सेट पर जाओ। अपना समय दो, सब इसलिए ही साथ आते हैं कि कुछ अच्छा बनाना है। शहनाज गिल ने आगे बातचीत करते हुए कहा, “बॉक्स ऑफिस हिट या फ्लॉप मायने नहीं रखता है, अच्छा काम किया, वह मायने रखता है। अगर फिल्म नहीं चली तो कोई बात नहीं, कुछ नया करो। आगे बढ़ो एक फिल्म का तनाव लेकर बैठेंगे कि फिल्म नहीं चली तो कोई फायदा नहीं। हर दिन खुद को साबित करना होगा, फिर चाहे सिनेमा हो, जीवन हो या घरवाले हों। यही हमारी जिंदगी है। काम करना मत छोड़ो। दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई कोई बात नहीं, अगला काम ऐसा करो कि पसंद आए।” किसी फिल्म को नफरत मिली तो आगे खुद को साबित करो। दर्शक टिकट पर पैसे लगाते हैं तो वो ईमानदार समीक्षा ही देंगे। वे आपके लिए थिएटर तक आ रहे हैं तो वही बहुत बड़ी बात है। आगे शहनाज हिंदी या पंजाबी फिल्मों में रोल करने को लेकर कहती हैं कि भाषा कोई भी चलेगी, लेकिन मुझे प्रभावशाली रोल करने हैं। कहानी ऐसी हो, जो मेरे पात्र की वजह से आगे बढ़े, दर्शक उसे याद रखें, चाहे दो मिनट का रोल हो। हर रोल का स्वागत है।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
