चंदौली: चंदौली के एक गांव में कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र दोनों अपने घर में सो रहे थे तभी कच्चा मकान ढह गया और वे मलबे में दब गए।

उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान शिवमूरत (65) और उनके बेटे जयंिहद (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराना था और जर्जर अवस्था में था, लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें भी कमजोर हो गई थीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version