कोलकाता. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा. उन्होंने आईआईटी-खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस पर कहा कि भारत ने 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनने का लक्ष्य तय किया है.

अदाणी ने छात्रों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, ”हम गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहे हैं. इसकी क्षमता 30 गीगावाट होगी और यह 500 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा.” उन्होंने बताया, ”हम वार्षिक ‘अदाणी-आईआईटी प्लेटिनम जुबली चेंज मेकर्स फेलोशिप’ शुरू कर रहे हैं, जिसका समन्वय आईआईटी-खड़गपुर द्वारा किया जाएगा और जो प्रत्येक आईआईटी को अपने दायरे में शामिल करेगा.” उन्होंने कहा कि कोई भी दूरदर्शी निजी क्षेत्र का समूह तभी बड़े पैमाने पर वृद्धि कर सकता है, जब वह एक दूरदर्शी सरकार की नीतियों के साथ कदम मिलाकर चले.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version