रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रामबाड़ा और लिनचोली के बीच केदारनाथ जाने वाले पुराने पैदल रास्ते पर उत्तर प्रदेश का एक तीर्थयात्री मंदाकिनी नदी में बहने के बाद लापता हो गया। उसके पांच अन्य साथियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया ।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात को हुआ जब पुराने पैदल रास्ते से रामबाड़ा की ओर आ रहे अलीगढ़ के छह तीर्थयात्रियों ने लिनचोली के समीप नदी पारकर दूसरी ओर आने का प्रयास किया और बीच में ही फंस गए। इसी दौरान उनमें से एक यात्री नदी में बह गया ।

एसडीआरएफ ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने नदी में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही लापता युवक की तलाश के लिए भी अभियान शुरू किया गया। लेकिन अंधेरा होने तथा नदी का तेज बहाव होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चला। 22 वर्षीय राहुल अभी लापता है।

बचाए गए युवकों ने बताया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापसी में वे गरूडचट्टी से छोटा रास्ता लेकर रामबाड़ा निकलना चाहते थे। इन युवकों में विष्णु ंिसह (20), कुनाल (17), शिभव शर्मा(21), महेश चौधरी (19) और शिभव पालीवाल(20) शामिल हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version