नयी दिल्ली: सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 15 जुलाई तक राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) के तहत केंद्रीय अंश के रूप में 22 राज्यों के लिए 9578.40 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर एसडीआरएफ एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) के तहत वित्तीय सहायता राहत के रूप में है, न कि नुकसान की भरपाई के लिए है।
मंत्री ने यह भी कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) का गठन किया गया है, जो किसी ज्ञापन का इंतजार किए बिना बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा।’’ राय ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन नीति (एनपीडीएम) के अनुसार, जमीनी स्तर पर राहत सहायता के वितरण सहित आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version