तिरुवनंतपुरम. केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अभिनीत मलयालम फिल्म ‘जे.एस.के-जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ फिल्म की रिलीज में बाधा आ गई है क्योंकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कथित तौर पर शीर्षक के नाम को लेकर इसके प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. फिल्म जगत के सूत्रों ने यह जानकारी दी.

प्रवीण नारायणन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म की कहानी कथित तौर पर जानकी नामक एक प्रताड़ित महिला पर आधारित है, जो राज्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती है.
सूत्रों के अनुसार, फिल्म के प्रदर्शन को मंजूरी देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया गया कि ‘जानकी’ नाम देवी सीता का वैकल्पिक नाम है, इसलिए इसका इस्तेमाल ऐसे चरित्र के लिए नहीं किया जा सकता.

नारायणन ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में रविवार को पुष्टि की कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में ज्यादा जानकारी न देते हुए बताया कि 27 जून को फिल्म रिलीज नहीं होगी. इस बीच, केरल फिल्म कर्मचारी महासंघ (एफईएफकेए) के महासचिव एवं प्रसिद्ध निर्देशक बी उन्नीकृष्णन ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि जेएसके के निर्माताओं को सीबीएफसी द्वारा स्पष्ट रूप से सूचित किया गया है कि फिल्म में ‘जानकी’ नाम का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version