पलक्कड़: केरल में तमिलनाडु के एक व्यक्ति को ओडिशा के एक दंपती की एक साल की बेटी का अपहरण करने के आरोप में पकड़ा गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी जैसे ही बच्ची को लेकर ट्रेन से उतरा, बच्ची रोने लगी, जिसके बाद आॅटोरिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की।

पलक्कड़ टाउन नॉर्थ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के जवाब से असंतुष्ट होकर आॅटोरिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों ने उसे वहीं रोक लिया तथा बच्ची को उसके पास से लेकर पुलिस को सूचना दे दी। अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु निवासी आरोपी फिलहाल हिरासत में है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को सोते हुए ही उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। ओडिशा के रहने वाले इस दंपती ने एक टीवी चैनल को बताया कि जिस बोगी में वे सवार थे, वह लगभग खाली था और वे अपनी बेटी को गोद में लेकर सो गए थे।

बच्ची के पिता ने कहा, “जब ट्रेन त्रिशूर पहुंची, तो हम जागे और देखा कि हमारी बेटी गायब है। हमने ट्रेन में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद हमने उतरकर रेलवे पुलिस को सूचित किया।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version