इडुक्की: केरल में इडुक्की जिले के थोडुपुझा में यूट्यूबर शाजन स्कारिया पर हमला करने के आरोप में सोमवार को चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ की मदद से चारों को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों में से एक ने एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वे शाजन पर फिर से हमला करेंगे, लेकिन बाद में पोस्ट हटा दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उस पोस्ट के आधार पर साइबर प्रकोष्ठ ने बेंगलुरु में आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही थोडुपुझा लाया जाएगा। इस बीच, शाजन ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने कहा कि हमले में पाँच लोग शामिल थे और पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पुलिस ने मुझे पांच लोगों की तस्वीरें दिखाईं, और मैंने उनकी पहचान कर ली। यह हमला मैथ्यू कोल्लमपिल्ली और शियास के नेतृत्व वाले एक समूह ने किया, जो माकपा के इशारे पर काम कर रहा था। यह मेरी हत्या का प्रयास था।’’

शाजन यूट्यूब चैनल ‘मरुनादन मलयाली’ के मालिक हैं। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने ‘‘स्कारिया की गाड़ी रोकी, उनके साथ मारपीट की और उनकी हत्या का प्रयास किया।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version