राष्ट्रवाणी: राजकुमार दुबे, भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के ग्राम केंवटी लैम्प्स में रासायनिक खाद वितरण में अव्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। समय पर खाद नहीं मिलने और रात में चुनिंदा किसानों को खाद बांटने का आरोप लगाते हुए किसानों ने भानुप्रतापपुर–अंतागढ़ मुख्य मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त किया। मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में किसान केंवटी लैम्प्स के सामने एकत्र हुए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि वे पिछले पांच दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही। वहीं सोमवार देर रात कुछ प्रभावशाली लोगों के फोन आने पर चुनिंदा किसानों को खाद वितरित कर दिया गया, जिससे बाकी किसानों में भारी नाराजगी फैल गई। चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार कुलदीप ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर निष्पक्ष तरीके से खाद वितरण कराने और जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब ढाई घंटे से जारी चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। लैम्प्स के खाद प्रभारी राकेश चालाकी ने स्वीकार किया कि एक नेता के फोन आने के बाद मजबूरी में सोमवार रात एक किसान को खाद देना पड़ा। इस बयान के बाद खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल और भी गहरा गए हैं। किसानों का कहना है कि यदि बुधवार तक डीएपी सहित पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और वितरण में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। केंवटी लैम्प्स में खाद वितरण को लेकर हुए इस विवाद ने किसानों की परेशानियों को एक बार फिर सामने ला दिया है। अब सभी की नजर प्रशासन के उस आश्वासन पर टिकी है, जिसमें बुधवार तक खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की बात कही गई है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसानों ने दोबारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग का अलर्ट
- फांसी के फंदे पर युवक की लटकी मिली लाश, गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद था परेशान! पुलिस हर एंगल से कर रही जांच – राष्ट्रवाणी
- गांजा तस्करी के मामले में नदपस कोर्ट का बड़ा फैसला: जीजा-साली को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया – राष्ट्रवाणी
- असली सोने का सैंपल दिखाकर जीतते थे भरोसा: अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले यूपी के 3 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त – राष्ट्रवाणी
- “नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की सराहनीय पहल, अंबेडकर अस्पताल में अब जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क खाना – राष्ट्रवाणी
- सानजाय दुतत का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने सदम ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला – राष्ट्रवाणी

