नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के एक अधिकारी को एक किसान से एक करोड़ रुपये की रिश्वत कथित तौर पर मांगने के लिए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने मध्यप्रदेश के नीमच में तैनात अधिकारी महेंद्र ंिसह को उसके साथी जगदीश मेनारिया के साथ कुल रिश्वत में से तीन लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने बताया कि अधिकारी ने एक किसान के खेत से 400 किलोग्राम अफीम की भूसी कथित तौर पर जब्त की थी।

सीबीआई के मुताबिक, मेनारिया ने बाद में किसान से संपर्क कर उसे जब्ती की जानकारी दी। सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी में आरोप लगाया गया, ह्लंिसह ने जगदीश मेनारिया के माध्यम से किसान और उसके परिवार के सदस्यों को मादक पदार्थों के मामले में न फंसाने के एवज में एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी और धमकी दी कि अगर उसने रिश्वत के रुपये नहीं दिये तो वह उन्हें आपराधिक मामले में फंसाकर जेल भिजवा देगा।

दबाव का सामना कर रहे किसान ने सीबीआई का सहारा लिया और उसने शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया कि वह मार्च से अब तक किश्तों में लगभग 44 लाख रुपये दे चुका है। किसान ने आरोप लगाया कि मेनारिया ने फिर से उससे संपर्क किया और ंिसह की ओर से उसे किसी अन्य मामले में फंसाने की धमकी देते हुए नौ लाख रुपये और मांगे।

एजेंसी ने गोपनीय सत्यापन प्रक्रिया के बाद रिश्वतखोरी के आरोपों को प्रमाणित करने वाले सबूत पाए। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने एक जाल बिछाया और कथित तौर पर रिश्वत के लेन-देन के समय छापेमारी कर ंिसह और मेनारिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version