चेन्नई. दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने बुधवार को कमल हसन के साथ फिर से एक फिल्म में काम करने की पुष्टि की. लगभग चार दशक बाद रजनीकांत और हसन किसी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे. रजनीकांत ने चेन्नई हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए यह खबर साझा की और कहा कि इस फिल्म का निर्माण हसन के बैनर ‘राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ और ‘रेड जायंट मूवीज’ द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हालांकि निर्देशक और पटकथा अभी तय नहीं हुई है.

रजनीकांत ने कहा, “हम ‘राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ और ‘रेड जायंट मूवीज’ के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं. निर्देशक अभी तय नहीं हुआ है. कमल और मैं साथ में एक फिल्म करना चाहते हैं.” रजनीकांत (74) ने संवाददाताओं से कहा, “अगर हमें कोई कहानी और भूमिका मिलती है, तो हम साथ मिलकर अभिनय करेंगे.” अगर यह फिल्म तय हो जाती है, तो यह तमिल सिनेमा के दो दिग्गजों की लगभग 46 साल बाद पर्दे पर बहुप्रतीक्षित वापसी होगी. रजनीकांत और हसन पिछली बार 1979 में आई फिल्म ‘अलावुद्दीनम अथबुथा विलक्कुम’ में साथ दिखाई दिए थे. इससे पहले दोनों दिग्गज कलाका ’16 वैयाथिनिले’ (1977), ‘अवल अप्पादिथन’ और ‘निनैथले इनिक्कुम’ (1979) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version