राष्ट्रवाणी: किरण राव ने आज के रिश्तों और युवा पीढ़ी की सोच पर बात की है। उन्होंने कहा कि आजकल के …और पढ़ें युवा पीढ़ी शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को लेकर आजाद ‘लस्ट स्टोरीज 3’ के प्रमोशन में किरण राव ने विचार साझा किए एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) ने हाल ही में आज के रिश्तों पर बात की है।

उन्होंने बताया कि आजकल के बच्चे पुरानी जेनरेशन के मुकाबले रोमांटिक रिलेशन को किस तरह देखते हैं? किरण ने कहा कि आज की पीढ़ी शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को लेकर आजाद है और अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीती है जो बिल्कुल सही है। किरण राव ने कहा कि आज के समय में रिश्ते पहले की पीढ़ियों के मुकाबले कम बंधनों वाले हैं।

उन्होंने इस बारे में भी बात की कि युवा लोग कितनी खुलकर अपनी बात रखते हैं। आईएनएस से बातचीत में किरण ने कहा, ‘पहले लोगों से उम्मीद की जाती थी कि वे एक खास तरह के रिश्ते में रहें, लेकिन आज ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि अब रिश्तों में आजादी है।

अगर आप आज की पीढ़ी की तुलना मेरी पीढ़ी से करें, तो मुझे लगता है कि आज के युवाओं के पास खुलकर अपनी बात कहने और बिना किसी हिचकिचाहट के जीने की ज्यादा आजादी है।’ इसे समझाते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मेरा मतलब है, अब दुनिया बदल गई है और खुद को जाहिर करने के तरीके भी काफी अलग हैं, इसलिए हम इसी पहलू को समझना चाहते थे।’ लस्ट स्टोरीज 3 के प्रमोशन के दौरान, किरण राव से एक ऐसी कहानी के बारे में पूछा गया जिसमें युवा लोग प्यार और रिश्तों को लेकर बेफिक्र नजर आते हैं।

फिल्ममेकर से पूछा गया कि एक डायरेक्टर और एक व्यक्ति के तौर पर वह ऐसे रिश्तों को कैसे देखती हैं। उन्होंने बताया कि यह कहानी दो ऐसे युवाओं पर केंद्रित है जो एक-दूसरे की ओर आकर्षित हैं। दो युवा जो किसी भी बंधन में नहीं बंधे हैं और एक-दूसरे की ओर आकर्षित हैं।

तो, उनके अगले कदम क्या होंगे? ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में किरण राव ने एक स्टोरी डायरेक्ट की है जिसमें सना थम्पी (Sana Thampi) और गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) नजर आए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version