राष्ट्रवाणी: निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में जैकी श्रॉफ ने चुन्नी लाल का किरदार निभाया था, मगर उनसे पहले तीन कलाकारों ने इस कैरेक्टर को रिजेक्ट किया था। देवदास फिल्म जैकी श्रॉफ (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) जैकी श्रॉफ ने निभाया था चुन्नी लाल का किरदार इन तीन एक्टर्स ने रिजेक्ट किया था रोल एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

साल 2002 में निर्देशक संजय लीला भंसाली की कल्ट मूवी देवदास (Devdas) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस मूवी में शाह रुख खान ने देवदास का रोल प्ले किया था, जबकि जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) सहायक अभिनेता के तौर पर चुन्नी लाल की भूमिका में नजर आए थे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि देवदास के चुन्नी बाबू का किरदार हिंदी सिनेमा के 3 बड़े कलाकारों द्वारा ठुकरा दिया गया था और बाद में जाकर जैकी ने इसके लिए हामी भरी थी। जब संजय लीला भंसाली फिल्म देवदास को बनाने की तैयारी कर रहे थे तो उन्होंने इसकी कास्टिंग पर विशेष ध्यान दिया था। चूंकि बॉलीवुड में एक देवदास पहले ही बन चुकी थी, जिसमें महान अभिनेता दिलीप कुमार ने देवदास का रोल प्ले किया था।

ऐसे में संजय ने देवदास के किरदार के लिए शाह रुख खान को चुना और अभिनेत्री के तौर पर ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित को शामिल किया। लेकिन संजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुन्नी लाल की भूमिका के लिए अभिनेता की तलाश की रही। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार इस किरदार के लिए निर्देशक ने गोविंदा, मनोज बाजपेयी और सैफ अली खान जैसे कलाकारों से संपर्क किया, लेकिन उनके साथ भी बात नहीं बनी और अंत में जैकी श्रॉफ इस किरदार को करने के लिए राजी हुए।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने देवदास का चुन्नी बाबू बनने की पीछे की वजह बताई है। उन्होंने बताया है- जब कोई भी देवदास के चुन्नी बाबू का रोल करने के लिए तैयार नहीं था, तब वह (संजय लीला भंसाली) मेरे पास आए। मेरी आदत है अगर किरदार दमदार लगता है तो वह बेशक छोटा क्यों न हो मैं उसके लिए तैयार हो जाता हैं।

दूसरे कलाकारों द्वारा इस मूवी को रिजेक्ट करने की वजह ये थी कि उसमें किरदार का कोई नाम नहीं था और पूरी मूवी शाह रुख के कंधों पर थी। फिर जब मुझे कहानी सुनाई गई और रोल समझाया गया, तो मैंने बेझिझक हामी भर ली थी, क्योंकि मुझे मालूम था कि मैं कोई भी भूमिका करने के लिए खड़ा होता हूं तो सबकी नजरों में आ ही जाता हूं।

आलम ये रहा कि जितना फिल्म देवदास को शाह रुख खान के लिए याद किया जाता है, ठीक उतना ही जैकी श्रॉफ के चुन्नी लाल कैरेक्टर के लिए भी जाना जाता है। अपने दमदार अभिनय से जग्गू दादा ने इस छोटे से रोल को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version