राष्ट्रवाणी: Bilaspur Today Crime News: बिलासपुर: सास और बहू के रिश्ते को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगा नगर में एक महिला ने अपनी बहू पर कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने बहू के खिलाफ धारा 118(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल शिकायत के मुताबिक, घटना 17 जुलाई की है। गंगा नगर निवासी 57 वर्षीय रूखमणी ठाकुर उस दिन उपवास पर थीं। बताया गया कि घर लौटने के बाद उनकी बहू कविता ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक और चाय दी।
रूखमणी ने कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ ही समय बाद अचानक उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें सिम्स अस्पताल ले जाया गया। शिकायत में बताया गया है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके शरीर में जहर की पुष्टि की। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।
Bilaspur Today Crime News: पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, रूखमणी ने बहू कविता को किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत करते हुए सुना था। बताया गया कि रूखमणी ने इस संबंध में अपने बेटे यानी कविता के पति को जानकारी दी थी।
शिकायत के अनुसार, इसी बात को लेकर सास और बहू के बीच विवाद हुआ। रूखमणी ने कविता का मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया था। इसी विवाद के चलते कविता ने कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर रूखमणी को पिला दिया।
हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज शिकायत में बहू कविता पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है। पीड़िता के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कविता पर घर से गहने और करीब 3.50 लाख रुपये नकद लेकर मायके जाने का आरोप है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी। अचानक घर से गायब हुए 4 बच्चे, कुछ घंटे बाद सामने आया खौफनाक सच, जानकर पूरे इलाके में मचा कोहराम न पैसा डूबने का डर, न भागदौड़!
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम घर बैठे देगी 4.5 लाख रुपये का ब्याज और सुरक्षा की गारंटी सरकार की A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown Web Title: Bilaspur Poisoning Case: Woman Alleges Daughter-in-Law Mixed Pesticide in Cold Drink Drishyam 3 OTT Release Date: फिर शुरू होगा दिमागी खेल का अगला अध्याय, OTT पर इस दिन होगी एंट्री!
कब और कहां देखें विजय सलगांवकर की ये फिल्म? Gwalior Murder News: मेला मैदान में देर रात मचा हड़कंप, देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई सनसनी, मौके का मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश Sarva Pitru Amavasya 2026: अभी से नोट कर लें सर्वपितृ अमावस्या की तारीख, ये दान खोल सकता है किस्मत के बंद दरवाजे!
LPG Gas Cylinder कीमत Today: गैस सिलेंडर 15.50 रुपये महंगा! क्या आपके शहर में भी बढ़ गए दाम? जानें आज का नया रेट Chhattisgarh voter list: छत्तीसगढ़ में फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, 19 लाख से ज्यादा वोटर्स की होगी जांच, दोबारा पहुंचकर जुटाएंगे जानकारी Gold कीमत Today 05 October 2026: सप्ताह के पहले दिन मिली बड़ी खुशखबरी!
आज इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, एक तोले का नया भाव जानकर खुद को खरीदारी से नहीं रोक पाएंगे Petrol Diesel कीमत Today 05 October 2026: पेट्रोल 88 रुपये लीटर और 84 रुपये प्रति लीटर तक आया डीजल का भाव, जानिए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में आज क्या है ताजा रेट?
